23 जुलाई 2024 - 06:57
इस तरह बोलो कि लोग समझ जाएं

अंबिया ए इलाही को यह ज़िम्मेदारी दी गयी है कि वे लोगों से उनकी अक़्ल और समझ के हिसाब से ही बात करें।

قـالَ الصّـادِقُ عليه السلام:

ما كَلَّمَ رَسُولُ اللّهِ صلي الله عليه و آله الْعِبادَ بِكُنْهِ عَقْلِهِ قَطُّ، قـالَ رسُـولُ اللّهِ صلي الله عليه و آله: اِنّا مَعـاشِرَ الاَْنْبِـياءِ اُمِرْنا اَنْ نُكَلّـِمَ النّاسَ عَلى قَدْرِ عُقُولِهِمْ.

 [سُنَنُ النَّبى،ص 57]

हज़रत इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम फ़रमाते हैं:

पैग़म्बरे इस्लाम ने कभी भी अपनी अक़्ल के हिसाब से लोगों से बात नहीं की और वह फ़रमाते थे कि हम अंबिया ए इलाही को यह ज़िम्मेदारी दी गयी है कि वे लोगों से उनकी अक़्ल और समझ के हिसाब से ही बात करें।